Headlines

विक्षुब्ध सफाई कर्मियों के साथ नैहाटी के विधायक ने की बैठक।

 

नियमित वेतन एवं पेंशन भुगतान की मांग पर विगत दिनों नैहाटी नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने नगर पालिका का गेट अवरुद्ध कर विक्षोभ प्रदर्शन किए थे। बुधवार को नैहाटी के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सुमित्र चट्टोपाध्याय विक्षुब्ध सफाई कर्मियों के साथ एकतान मंच सभागार में बैठक किए। वह आश्वासन दिए कि सफाई कर्मियों की समस्या सरकार तक पहुंचाकर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश करेंगे। ताली बजाकर कर्मियों ने उनका समर्थन किया।

बैठक से निकले कर्मियों ने बताया कि 5 माह से उनका पेंशन और फैमिली पेंशन रुका हुआ है। अभी 1 महीने के भुगतान का आश्वासन मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *