Headlines

अपने बच्चों को भी हेलमेट पहनाए, विधायक अर्जुन सिंह का संदेश।

 

भारत में औसतन रोजाना 80 व्यक्तियों की जान सिर्फ हेलमेट नहीं पहनने के वजह से जाती है। सड़क हादसों में बचाव के लिए बैरकपुर कमिश्नरेट के आतपुर ट्रैफिक गार्ड के तरफ से इच्छापुर स्टोर बाजार इलाके में बाइक सवारों के बीच हेलमेट बांटी गई। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर अमित कुमार सिंह, डीसीपी अशिम खान, डीसीपी ट्रैफिक राजनारायण मुखर्जी, एसीपी नोवापाड़ा डा0 सौरभ समेत कई पुलिस अधिकारी एवं स्थानीय भाजपा विधायक अर्जुन सिंह ने भाग लिया। बाइक सवारों के बीच पुलिस के तरफ से हेलमेट बांटी गई। खुद विधायक अर्जुन सिंह ने अभिभावक के साथ बाइक से जा रहे एक बच्चे को हेलमेट पहनाए। वह बोले कि बच्चों को भी हेलमेट पहनाने के प्रति अभिभावक जागरूक बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *