Headlines

निर्माणाधीन होटल पर बदमाशों ने चलाई गोली।

 

नैहाटी के बड़ा मामूदपुर अंचल में कल्याणी एक्सप्रेस वे के किनारे एक होटल का निर्माण कार्य जारी है। उस होटल पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चलाई। एक गोली होटल की शटर छेद कर निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके के लोग अपने घरों से बाहर निकले। तब बदमाश इलाका छोड़कर भाग निकले। गोली चलाने के कारण का पता नहीं चल सका है। कल्याणी एक्सप्रेस वे पर जगह-जगह सीसीटीवी लगी है। बदमाशों की पहचान के लिए वासुदेवपुर थाना की पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंघालने ने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *