Headlines

सबूत हटाने के शक पर पूर्व तृणमूल विधायक का घेराव, जनरोष।

 

नैहाटी के पूर्व तृणमूल विधायक सनत दे को हेलमेट पहनकर प्रधान पार्टी कार्यालय में घुसता देख जनता को शक हुआ। नैहाटी के 6 नंबर विजयनगर में तृणमूल की प्रधान पार्टी कार्यालय जयद्वीप भवन है। जनता को शक हुआ कि सनत दे महत्वपूर्ण फाइल हटाने के फिराक में है। फिर उस कार्यालय के सामने जनरोष फट पड़ा। खबर पाकर नैहाटी थाना की पुलिस केंद्रीय बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंची। सनत दे को सुरक्षा घेरे में लेकर थाने ले गई। उस दौरान लोगों ने अंडा फेंका। जो पुलिस अधिकारी को लगी। भीड़ को तीतर बीतर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। तृणमूल नेताओं ने पूर्व विधायक सनत दे की गिरफ्तारी की मांग किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *