Headlines

हालीशहर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान। राज्य के मंत्री अर्जुन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर हालीशहर नगर पालिका के तरफ से “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम मनाई गई। पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान को शुरू किए थे। जिस प्रकार मां बच्चे को जन्म देकर जीवन भर उनका पोषण करती है। उसी तरह एक पेड़ फल, मूल एवं जीवनदाई ऑक्सीजन देकर मानव की रक्षा करता है। हालीशहर के लोक संस्कृति भवन में राज्य के मंत्री अर्जुन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फिर भाजपा कार्यकर्ता के साथ पेड़ लगाए। उनके साथ बीजपुर विधायक सुदीप्तो दास, भाजपा नेता राजू साहनी, अमित चौबे, रवि शंकर सिंह, धीराज झा जैसे हाजीनगर के कई नेता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *