Headlines

तृणमूल विधायक आवास से मिली एक ट्रक सरकारी राहत सामग्री।

 

बीजपुर के पूर्व तृणमूल विधायक सुबोध अधिकारी के आवास मंगलदीप से एक ट्रक सरकारी राहत सामग्री मिली। जिसमें त्रिपाल, कंबल, धोती, साड़ी जैसी बस्तुएं है। आपदा पीड़ितों में बंटन के लिए जिसे सरकार दी थी। किंतु पीड़ितों को देने के बदले विधायक अपने घर में जमा कर रखे थे। गुरुवार को बैरकपुर महकमा प्रशासन ने हालीशहर स्थित विधायक आवास से सामग्रियों को ट्रक में लादकर ले गई। कार्रवाई के समय वहां पुलिस एवं केंद्रीय बलों का भारी बंदोबस्त रहा। बावजूद उत्तेजित लोगों ने नारेबाजी किए। उनका आरोप है कि पीड़ितों को राहत सामग्री देने के बदले जमाकर रखना अपने आप में भ्रष्टाचार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *