Headlines

मंत्री के साथ तृणमूल नेता को देख कार्यक्रम छोड़ें भाजपा विधायक।

बंगाल सरकार के परिवहन एवं श्रम मंत्री अर्जुन सिंह के साथ बैरकपुर म्युनिसिपालिटी के पूर्व चेयरमैन तथा तृणमूल नेता उत्तम दास को देख स्टेडियम छोड़कर वापस लौट गए स्थानीय भाजपा विधायक कौस्तभ बागची। दरअसल, रविवार को बैरकपुर विभूतिभूषण क्रिडांगन में मोहनबागान बनाम ईस्ट बंगाल दोस्ताना फुटबॉल मैच था। इस अवसर पर अर्जुन सिंह के साथ उत्तम दास थे। यह देखकर विधायक कौस्तभ बागची स्टेडियम से निकल गए। वह बोले कि उत्तम दास जिस मंच पर रहेंगे। वह मंच साझा करना उनके द्वारा संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *