Headlines

तृणमूल नेता अभिजीत चटर्जी की मुश्किलें और बढ़ी उसके अवैध प्रॉपर्टी की पहचान में लगी पुलिस।

 

नैहाटी नगर पालिका के भूतपूर्व चेयरमैन अशोक चटर्जी के बेटा और नैहाटी युव तृणमूल के नेता अभिजीत चटर्जी की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कई आपराधिक मामलों में नैहाटी थाना की पुलिस ने 12 जून को उन्हें गिरफ्तार किया। फिर 22 जून को शिवदासपुर थाना की पुलिस ने अभिजीत को अपने कस्टडी में ली। गुरुवार को शिवदासपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अभिजीत को परित्यक्ता अवस्था में पड़ी प्रयाग फिल्म सिटी में ले गई। फिल्म सिटी के अंदर तालाब समेत कई जमीन उसकी है। आरोप है कि यह सारी प्रॉपर्टी अवैध रुप से बनाई गई है। अभिजीत ने उन प्रॉपर्टी की पहचान करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *