Headlines

बंद तीन जूट मिले हुई चालू, 10 तारीख तक सभी बंद 18 मिलों के खुलने की संभावना।

 

बाममोर्चा एवं तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल के दौरान राज्य की भारी उद्योग बंद हुई है। जिसका बुरा असर राज्य की अर्थव्यवस्था, रोजगार और आम जनजीवन पर पड़ा है। नई भाजपा सरकार उद्योग की छवि सुधारने में लगी है। राज्य के श्रम एवं परिवहन विभाग के प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह जूट मिलों को खुलवाने में लगे है। उनके प्रयास से जगदल की एलांयस जूट मिल, कांकीनाड़ा जूट मिल और नैहाटी जूट मिल को चालू करने पर सहमति बनी है। मंत्री ने बताया कि बरानगर जूट मिल, यमको और जगदल जूट इंडस्ट्रीज, ये तीन और जूट मिले चालू होगी। राज्य की 18 मिले बंद है। 10 तारीख तक सभी मिलों के खुल जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *