Headlines

ऑनलाइन ठगी के आरोप में दो महिला समेत चार को पुलिस ने ली हिरासत में।

 

नैहाटी नगर पालिका के 18 नंबर वार्ड मानिक साधुखां लेन के किराए के मकान से कुछ लोग ऑनलाइन ठगीकर रहे थे। नौकरी देने का प्रलोभन और दूसरे किस्म का झांसा देकर लोगों को ठगा जा रहा था। खुफिया सूचना के आधार पर नैहाटी थाना की पुलिस वहां छापामारी। गिरोह चलने वाले हाजीनगर निवासी संजय वर्मा, हर्ष झा और दो महिलाओं को हिरासत में ली। वहां से आठ मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड और डायरी पुलिस ने जप्त किया है। इस विषय में नैहाटी के विधायक सुमित्र चट्टोपाध्याय ने बताया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *