Headlines

कांकीनाड़ा में रेल लाईन के किनारे जीआरपी ने चलाया बम तलाशी अभियान।

 

25 अक्टूबर को कांकीनाड़ा में रेल लाईन के किनारे खेलने के दौरान गेंदनुमा बस्तु छेड़ने से हुई विस्फोट और उसके चपेट में आकर चीकू पासवान नाम के बच्चे की मौत ने सभी को दहला दिया था। उस घटना से नशीहत लेते हुए रेल पुलिस द्वारा शनिवार सियालदह-रानाघाट रेल शाखा के 28 एवं 29 नंबर रेलगेट के बीच बम तलाशी अभियान चला, इसी अंचल में विस्फोट हुआ था। जीआरपी का स्नीफर डाग एवं बम स्क्वाड के सदस्य उसमें शामिल हुए। करीब डेढ़ घंटा तक चले तलाशी अभियान में किसी प्रकार का आपत्तिजनक बस्तु नहीं मिला है। जीआरपी सुत्रों के अनुसार आगे भी इस प्रकार से तलाशी अभियान चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *