Headlines

नैहाटी के पूर्व तृणमूल विधायक के फ्लैट और दुकान पर पहुंची पुलिस।

नैहाटी के पूर्व तृणमूल विधायक सनत दे की मुश्किलें बढ़ी। बुधवार दोपहर अचानक नैहाटी थाना की पुलिस उनके आवास, मेडिकल की दुकान और फ्लैट पर पहुंची। दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ हुई। नैहाटी के विजयनगर में उनकी दुकान और फ्लैट है। फ्लैट पर ताला बंद था। अतः बिना किसी कार्रवाई के ही पुलिस लौट गई। बता दे कि पूर्व विधायक इन दिनों छुपते फिर रहे है। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में सनत दे अपनी दुकान पर हिसाब-किताब करने आते है। पुलिस ने इस अभियान के विषय में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *