Headlines

मानव तस्करी प्रतिरोध के लिए न्यू बैरकपुर थाना का जागरूकता अभियान।

 

30 जुलाई को विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में बुधवार से बैरकपुर कमिश्नरेट की न्यू बैरकपुर थाना की पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरु किया। थाना के आईसी सुप्रिय कुंडू ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर प्रचार टैबलो को रवाना किए। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों एवं आम जनता के बीच पुलिस कर्मियों ने खुद के हाथों से लीफलेट बांटा। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को मानव तस्करी से बचाव के उपाय को बताए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *