Headlines

सड़क हादसा में गई दो बच्चों की जान पिता के भी बचने की उम्मीद नहीं।

 

अपने दो बच्चों को स्कूल पहुंचाने जा रहे पिता की स्कूटी को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारा। धक्का लगने से दोनों बच्चे सड़क पर गिरे। फिर तेज रफ्तार की ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बरानगर थाना अंतर्गत मल्लिक कालोनी अंचल के बीटी रोड पर हादसा हुई। अति संकटजनक अवस्था में पिता को आरजी कर अस्पताल ले जाया गया। उनके बचने की उम्मीद नहीं है। हादसा के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आरोप है कि सड़क पर रखी स्टोन चिप  के वजह से स्कूटी को बीच सड़क पर जाना पड़ा। नतीजा हादसा हुई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों से दुर्घटना के समय की फुटेज जुटाने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *