Headlines

खड़दह लेबल क्रासिंग पर बनेगी फ्लाई ओवर अधिकारियों के साथ मंत्री ने किया मुआयना।

 

 

खड़दह स्टेशन संलग्न लेबल क्रासिंग के बंद रहने से स्टेशन रोड पर हमेशा जाम की समस्या रहती है। कई बार हादसा भी हुआ है। गतिमान ट्रैफिक के लिए यहां फ्लाई ओवर बनाने की मांग पुरानी है। गुरुवार खड़दह के विधायक एवं राज्य के मंत्री कल्याण चक्रवर्ती ने म्युनिसिपल एवं अर्बन डेवलपमेंट विभाग के अधिकारियों के साथ स्टेशन रोड के जमीनी हकीकत का मुआयना किए। वह बताए कि खड़दह की जनता को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाना उनका चुनावी वादा था। उसे पूरा करेंगे। #khardah #flyover #railstati0n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *