Headlines

महिला चोर को जेवरात समेत 24 घंटा में पकड़ी पुलिस।

 

थाना में शिकायत दर्ज होने के 24 घंटा में ही बैरकपुर कमिश्नरेट की निमता थाना की पुलिस ने चोरी गई सोने की जेवरात समेत महिला चोर को पकड़ ली। उसका नाम रूपा घोष है। निमता थाना क्षेत्र की निवासी मीता नाग ने 14 अगस्त को निमता थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत है कि उसकी अलमारी से सोने की जेवरात चोरी गई है। पूछताछ के दौरान रूपा घोष ने अपना अपराध स्वीकार किया है। उसके कब्ज से सोने की चेन, टॉप्स, एवं अंगूठी बरामद हुई है। बरामद की गई जेवरातों की वजन 40 से 50 ग्राम है। गिरफ्तारी की अगली कार्रवाई के तहत रुपा घोष को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *