Headlines

पुलिस के तलाशी के दौरान फटा बम, दो बम बरामद।

 

 

शनिवार रात जगदल थाना के मोमीनपाड़ा में शादी समारोह में मारपीट और बम मारे जाने को केंद्र कर इलाका में रैफ के जवानों का सख्त पहरा है।रविवार उस इलाका में पुलिस बम तलाश रही थी। तभी पास की गली में बम विस्फोट की आवाज सुनी गई। तलाशी चलाकर पुलिस ने उस अंचल से दो शक्तिशाली कउटो बम बरामद की। मौके पर पहुंचे अतरिक्त पुलिस उपायुक्त मनीष जोशी ने बताया कि बाक्स बजाने को केंद्रकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। पुलिस परस्थिति पर नजर रख रही है। विस्फोट के बाद तलाशी में कुछ बम बरामद होने की जानकारी देते हुए अतरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि बम बारुद और अस्त्र के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है, और आगे भी चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *