Headlines

मेला-उत्सव करने से विरोधी होते हैं खफा : तापस राय

 

 

हालीशहर के रामप्रसाद खेल मैदान में 10 दिवसीय बीजपुर उत्सव का शुभारंभ हुआ। उत्सव के मुख्य उद्घाटनकर्ता व राज्य विधानसभा के उप मुख्य सचेतक तापस राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाए कि मेला उत्सव करने से विरोधी खफा होते हैं। मेला-उत्सव हमारी संस्कृति का न केवल अभिन्न अंग है  बल्कि हजारों लोगों के लिए आर्थिक उपार्जन का माध्यम भी है। इससे स्थानीय अर्थनीति चंगा रहती है। विरोधियों को बोलने के लिए मुद्दा चाहिए, इसलिए विरोध करते हैं।

 

बीजपुर विधायक सुबोध अधिकारी के तत्वाधान से बीजपुर उत्सव का आयोजन होता है। उप मुख्य सचेतक के अलावा सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक, विधायक राज चक्रवर्ती, सुबोध अधिकारी, कांचरापाड़ा नगरपालिका के चेयरमैन कमल अधिकारी, हालीशहर नगरपालिका के वाइस चेयरमैन शुभंकर घोष, प्रदेश टीएमसीपी के अध्यक्ष त्रिनांकूर भट्टाचार्य ने दीप प्रज्जवलित कर उत्सव का शुभारंभ किए। कांचरापाड़ा और हालीशहर नगरपालिका के सभी पार्षद उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित रहे।

 

सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक ने बताया कि गत वर्ष उद्घाटन के दिन ही उत्सव को स्थगित कर देना पड़ा था। ऐसा कोरोना संक्रमणरोध के लिए जारी सरकारी निर्देश का पालन करने के लिए हुआ था। उत्सव के स्धगित होने से बीजपुर की जनता मायूस हुई थी। अब जनता के चेहरों पर मुस्कान है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहीं चाहती है कि राज्य की जनता हमेशा खुश प्रसन्न रहे।

 

विधायक सुबोध अधिकारी ने बताया कि बीजपुर उत्सव मंच पर प्रत्येक दिन कोई न कोई कार्यक्रम होगा। उत्सव में केवल बीजपुर के कलाकारों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *