Headlines

पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस महिला मंच ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस।

 

कांचरापाड़ा रेल कारखाना का मजदूर संगठन पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की महिला मंच ने मंगलवार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कांचरापाड़ा ईआरडब्लूडब्लूओ की सचिव अनीता गुप्ता, पार्षद झूम्पा सिंह, ईआरएमसी के अध्यक्ष (केंद्रीय) विनोद शर्मा, साधारण सचिव सपन कुमार दत्त, केंद्रीय कमेटी के सदस्य नारायण सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। महिला मंच की सचिव मीताली अधिकारी और अध्यक्ष मोनीकुंतला दे समेत कई महिला रेल अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रही।

विनोद शर्मा ने बताया कि कल-कारखानों में उत्पादन से लेकर युद्ध क्षेत्र तक, सभी जगहों पर महिलाएं आज पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। वे किसी भी मायने में पुरुषों से कम नहीं बल्कि कई क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियां पुरुषों से अधिक है। महिलाओं को सम्मान प्रदर्शन के लिए यह दिवस मनाया गया। नारायण सिंह ने बताया कि रेलवे में कार्यरत महिलाओं को उनका अधिकार दिलवाने के लिए महिला मंच सत्तत प्रयत्नशील रहती है। ईआरएमसी के संग्राम के फलस्वरुप कारखाना के सभी इकाईयों में महिलाओं के लिए अलग से बाथरुम, विश्रामगृह बना है। महिला को कुछ अतरिक्त सुविधा दिलवाने के लिए उनके संगठन की लड़ाई जारी है। गौरतलब है कि  कुछ अड़चनों के कारण नियत तिथि को कांचरापाड़ा रेल कारखाना में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस नहीं मनाया जा सका।

फोटो कैप्शनः दीप जलाकर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करती कांचरापाड़ा ईआरडब्लूडब्लूओ की सचिव अनीता गुप्ता, पार्षद झूम्पा सिंह, ईआरएमसी के अध्यक्ष (केंद्रीय) विनोद शर्मा, साधारण सचिव सपन कुमार दत्त।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *