नैहाटी नगर पालिका के 27 नंबर वार्ड के रेल कॉलोनी निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी विश्वनाथ चक्रवर्ती और उनकी बहन शिखा चक्रवर्ती एक साथ रहते है। बीमार और अशक्त बुजुर्ग ने खुद की देखभाल के लिए कांचरापाड़ा निवासी बर्णाली मृधा को बतौर नौकरानी नियुक्त किए। सेवा सुश्रुषा के माध्यम से नौकरानी ने पहले उनका विश्वास हासिल किया। फिर मालिक का सार बैंक ट्रांजैक्शन करने लगी। धीरे धीरे बैंक से सारी रकम गबन कर ली। धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने बर्णाली और उसके पति शम्भू मृधा को गिरफ्तार कर लिया है। अपने जीवन की सारी जमापूंजी गंवाने वाले विश्वनाथ चक्रवर्ती ने गबन के बिषय में बताते हुए कहा कि बर्णाली एटीएम कार्ड, चेक बुक के माध्यम से उनका पेंशन उठती थी। विश्वनाथ चक्रवर्ती का आरोप है कि नौकरानी ने पेंशन के अलावा फिक्स्ड डिपॉजिट सर्टिफिकेट तोड़कर बैंक से सारी रकम निकाल ली है। इसके अलावा शिखा चक्रवर्ती की सोने के जेवर भी हड़प ली है। खुद को लूट पाकर बुजुर्ग ने बर्णाली और उसके पति के खिलाफ ने नैहटी थाना में एफआईआर दर्ज कराए।
