सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश में आंदोलन दिनों दिन तेजी पर है। खड़दह के बीटी रोड के किनारे ज्ञानेश कुमार के इस्तफा की मांग पर कांग्रेस की इंटक सेवा दल, छात्र परिषद और महिला कांग्रेस ने सत्याग्रह आंदोलन किया। उस दौरान कई युवक जीवित भूत अर्थात लाइव घोस्ट बनकर आंदोलन में शरीक हुए। उसके लिए सफेद रंग का मुखौटा पहन रखे थे। कांग्रेस का आरोप है कि वोट देने के योग्य मतदाताओं का नाम सूची से हटकर उन्हें कागजों पर मृत या लापता अर्थात भूत बना दिया गया है। 13 करोड लोगों का नाम सूची से कटा है। उन्हें वापस मतदाता सूची में शामिल करने की मांग है।
