अस्थाई निर्माण श्रमिकों के लिए कार्य स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम करनी पड़ेगी। उनके लिए डाक्टर व एंबुलेस रखनी पड़ेगी। लापरवाही पकड़े जाने पर ठेकेदार को जेल जाना पड़ सकता है। न्यू सेक्रेटेरिएट में वेस्ट बंगाल बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की बैठक से निकले श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने यह जानकारी दी। वह बताए कि सरकार ने मोबाइल ऐप तैयार किया है। जिसके माध्यम से मजदूर अपना रजिस्ट्रेशन करवाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन और जांच के लिए मोबाइल टीम भी निर्माण स्थलों पर जाएगी।
