बिना रजिस्ट्रेशन के 14 लाख गाड़ियां बंगाल में चल रही है। तृणमूल के जमाने में यह संख्या 27 लाख थी। परिवहन मंत्रालय के वेव साइट पर सारा डाटा दर्ज है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से गैर रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने गुरुवार को एस्पेलेड में रॉयल क्रूज़र बस सर्विस के शुभारंभ कार्यक्रम में पिछली सरकार के भ्रष्टाचार को उजगार करते हुए कहा कि पांच भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। उनमे से तीन अरेस्ट किए गए है।
