Headlines

 

हालीशहर नगर पालिका के चेयरमैन शुभंकर घोष ने पाटी गई तालाब को पुनरुद्धार का काम शुरु करवाए। खुद मौके पर खड़ा रहकर जेसीबी की मदद से तालाब की मीट्टी खुदवाने का काम करवाए। उनके संग नगर पालिका के इंजीनियर  एवं अन्य पदाधिकार मौके पर उपस्थित रहे। सात नंबर वार्ड के ठाकुरपाड़ा अंचल की तालाब को विगत कई महिनों ने पाटा जा रहा था।

चेयरमैन ने बताया कि तालाब पन्नालाल मुखोपाध्याय नामक व्यक्ति की है। इससे पहले भी वह व्यक्ति तालाब पाटने की कोशिश किया था। उस बार भी नगर पालिका के तरफ से कार्यवाई की गई थी। उसे नोटिस दी गई थी। व्यक्ति बुजुर्ग है। अपनी गलती स्वीकार किए थें। इसलिए उम्र का लिहाज़कर  चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। किन्तु उन्होंने नगर पालिका के सौजन्यता का गलत लाभ उठाया है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की जांच करने वह खुद मौके पर पहुंचे। पाए कि मुहल्ला वालों की शिकायत सहीं है। फिर कार्यवाई का निर्णय लिया गया। मीट्टी खनन कर तालाब को उसके पुरानी अवस्था में लौटाया जाएगा। हालीशहर में एक भी तालाब नहीं पाटने देने के प्रति वे प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *