Headlines

नैहाटी थाना अंतर्गत लीचूबागान घाट पर गंगा में स्नान करते समय दो छात्र डूब गए।

 

 

गंगा में स्नान करते समय दो छात्र डूबें।

नैहाटी थाना अंतर्गत लीचूबागान घाट पर गंगा में स्नान करते समय दो छात्र डूब गए। उनका नाम शुभम दे 18 और सुजल साव 17 है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है। घटना की खबर पाकर नैहाटी थाना की पुलिस आपदा प्रबंधक विभाग के कर्मी घाट पर पहुंचकर शव को तलाशने का काम शुरू किए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैहाटी के सुजल साव नैहाटी के ही महेंद्र हाई स्कूल का ग्यारहवीं कक्षा का छात्र नरेंद्र विद्या निकेतन से शुभम इस साल उच्च माध्यमिक की परीक्षा दिया था। जबकि था। संजीव चटर्जी रोड़ और उसका दोस्त  शुभम नैहाटी थाना अंतर्गत मक्रेश्वर घाट रोड़ वाशिंदा था। हादसे कि खबर पा कर घाट पर पहुंची शुभम की दीदी ने बताया कि मंगलवार दोनों क्रिकेट खेलने निकले थे। खेल समाप्त कर दोनो गंगा में नहाने उतरे। नहाने के दौरान सुजल साव डूबने लगा यह देखकर शुभम उसे बचाने बढ़ा लेकिन उसे बचा नहीं पाया और दोनों तेज धार में बह गए।

 पालिका  चेयरमैन अशोक चटर्जी एवं सीआईसी सनद दे खबर पाकर घाट पर गए। अशोक चटर्जी ने बताया कि शव को तलाशने का कार्य जारी है। सुबह 10 बजे तक गंगा नदी में भाटा था। 10.30 के बाद ज्वार आया। स्नान कर रहें दोनों इस बात को समझ नहीं पाए और तेज धार में बह गए। नैहाटी के कई गंगा घाटों का निचला हिस्सा दुर्घटना प्रवण हो उठा है।  समस्या के निराकरण के लिए नगर पालिका केंद्र के अधीन पोर्ट ट्रस्ट विभाग एवं राज्य सरकार के जलपथ परिवहन विभाग को पत्र लिखेगी ताकि घाटों की मरम्मत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *