Headlines

वर्क लोड से परेशान मजदूरों ने ठप किया काम, बंदी की कगार पर मिल।

 

वर्क लोड बढ़ने से परेशान रिलायंस जूट मिल के मजदूरों ने काम ठप कर दिया है। फलस्वरुप मिल बंद होने की कगार पर है। काम ठप होने से मंगलवार दोपहर से उत्पादन बंद है। यहां पांच हजार मजदूर काम करते है। अगर मिल बंदी होने की नौबत आई तो उनके सामने रोजीरोटी की समस्या आ खड़ी होगी। काम ठप होने के बावजूद प्रबंधन ने मिल बंद करने की कोई नोटिस जारी नहीं की है। जूट टेक्सटाइल वर्क्स यूनियन के सचिव रामकरण चौधरी ने बताया कि गतिरोध दूर करने के लिए यूनियन के प्रतिनिधि प्रबंधन और मजदूरों के साथ बैठक कर समस्या का हल निकालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *