Headlines

Kanchrapara में रेल अवरोध, यात्री हुए हलकान।

 

 

कांचरापाड़ा में रेल अवरोध, यात्री हुए हलकान।

पहले की ट्रेन बाद में खोलने की घोषणा से क्षुब्ध यात्रियों ने कांचरापाड़ा स्टेशन पर रेल अवरोध किया। जिसके चलते डाउन ट्रेनों की आवाजाही करी 15 मिनट तक बाधित रही। हुआ यह कि दो नंबर लाइन पर 8.7 बजे वाली डाउन कृष्णानगर लोकल खड़ी हुई। उससे पहले तीन नंबर लाइन पर 7.56 वाली डाउन रानाघाट लोकल खड़ी थी। कृष्णानगर खुलने की घोषणा पहले हुई। जिससे आक्रोशित रानाघाट लोकल में सवार यात्री कूद कर कृष्णानगर लोकल के सामने खड़े हो गए। उनका आरोप है कि विगत सात-आठ दिनों से इसी तरह से बाद में आई ट्रेनों को पहले खोला जा रहा है। इससे पहले के ट्रेन में सवार यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में बिलंब हो जाती है। अवरोध को लेकर दोनों ट्रेनों के यात्रियों के बीच तू-तू, मैं- मैं हुई। मौके पर जीआरपी पहुंची। कुछ मिनटों के अंतराल में दोनों ट्रेनों को आगे पीछे छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *