Headlines

बम विस्फोट में गई बच्चे की जान, चेयरमैन ने भाजपा पर लगाया बम रखने का आरोप।

 

सार्वजनिक शौचालय में रखी गई बम के विस्फोट से एक मासूम की जान चली गई। बनगांव थाना अंतर्गत 11 नंबर रेल गेट के पास बक्सीपल्ली में  सोमवार को यह दुखद हादसा हुई। मृत बच्चे का नाम राजू राय 12 है। आरोप है कि स्थानीय समाजविरोधियों ने बम रखा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची सीआईडी बम डिस्पोजल स्क्वाड ने बगल के शौचालय से कई देशी बम बरामद कर अपने साथ ले गई। बम रखने के आरोप में पुलिस ने नाम असीत अधिकारी और बाप्पा विश्वास नामक  दो कुख्यातों को गिरफ्तार की है।

बनगांव नगर पालिका 22 नंबर वार्ड के रेल गेट के पास एक कतार में चार पांच सार्वजनिक शौचालय है। ठाकुरनगर आने वाले मतुआ भक्तों के व्यवहार के लिए शौचालय का निर्माण हुआ था। भक्तों के अलावा स्थानीय लोग भी उसे व्यवहार करते हैं। राजू गरीब परिवार से है। 22 नंबर वार्ड के ही सुभाषपल्ली के किराए के मकान में उसका परिवार रहता है। तंगी के वजह से विगत 20 दिनों से वह साइकिल के दुकान में काम कर रहा था ताकि कुछ पैसों का रोजगार कर परिवार की सहायता कर सके।  पिता प्रशांत राय बिजली मिस्त्री है।  इसदिन राजू अपने पिता के साथ काम पर जा रहा था। काम पर जाते समय पिता रोज उसे दुकान से खरीद कर एक पराठा खिलाते थें। शौचालय के पास राजू ने अपने पिता से शौच के लिए जाने की बात कहा और शौचालय में घुस गया। वहां से थोड़ी दूर पर पराठा के दुकान पर पिता उसका इंतजार कर रहे थे तभी भयंकर धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके की आवाज से इलाके में अफरा तफरी मच गई। वह भी शौचालय के पास पहुंचे। वहां देखे कि शौचालय से बाहर राजू औंधे मुंह जमीन पर पड़ा है। उसके बदन से खून निकल रहा था तथा शरीर में कोई स्पंदन नहीं था। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। विस्फोट की वजह से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय वाशिंदा  चिनमयकांति मजूमदार ने आरोप लगाया कि वहां के रेल लाइन के किनारे जगह जगह ड्रग्स बिकता है। ड्रग्स खरीदने और बेचने हमेशा बाहर के लोग उस अंचल में आते जाते है। उनका आरोप है कि ड्रग्स तंत्र को चलाने वालों ने ही बम रखा है। बक्सीपल्ली की निवासी महिला काजल अधिकारी का आरोप है कि इलाका के दादा किस्म के लोगों के संरक्षण में ड्रग्स व्यवसाय फल फूल रहा है। ड्रग्स लेने वाले हमेशा इलाके में छोटी मोटी चोरियां करते है। किसी की मोबाइल फोन किसी की साइकिल किसी का बर्तन आए दिन चोरी जा रही है। दादागीरी करने वालों के खिलाफ डर से कोई नहीं बोलता।घटनास्थल पर पहुंचे बनगांव नगरपालिका चेयरमैन गोपाल सेठ ने उस इलाका में हेरोइन ड्रग्स का व्यवसाय चलने की बात स्वीकार किए। हांलाकि उनका आरोप है कि बनगांव में तृणमूल कांग्रेस के सर्व भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की नव ज्वार यात्रा को असफल करने के उद्देश्य से बम रखा गया था। भाजपाईयों ने ही  बम रखा था। जिसका उद्देश्य किसी बड़ी गड़बड़ी को अंजाम देना था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *