Headlines

भाटपाड़ा पालिका के पेंशनभोगियों का फिर रूका पेंशन, मचा हंगामा।

 

दो माह से रूका हुआ है भाटपाड़ा नगर पालिका से रिटायर्ड हुए 520 कर्मचारियों का पेंशन ।  आक्रोशित रिटायर्ड कर्मचारियों ने नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारियों के कक्ष के सामने सोमवार को विक्षोभ दिखाया। भाटपाड़ा नगर पालिका पेंशन एसोसिएशन के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। पेंशन नहीं मिलने से वे आर्थिक संकट में है। किसी का इलाज तो किसी के बच्चे की फीस रुकी हुई है। आरोप है कि पेंशन रोकने की घटना की पुनरावृति कई बार हुई है। हर तीन चार महीना बाद इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

संगठन के सचिव असीम मुखर्जी ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद 184 सेवा निवृतों को ग्रेच्युडी नहीं मिला है। उनमें से 43 कर्मी हाई कोर्ट में मामला दर्ज किए थें। कोर्ट ने मामलाकारियों को तुरंत ग्रेच्युडी भुगतान करने का आदेश दी। कोर्ट के आदेश के बावजूद एक भी कर्मचारी को ग्रेच्युडी नहीं दी। फिर उन कर्मचायों ने अदालत अवमानना का मामला दर्ज किया। अदालत ने कठोरता अपनाते हुए उन कर्मचारियों के बकाया भुगतान का निर्देश फिर से जारी की। आरोप है कि पेंशन धारकों का पेंशन रोक कर ग्रेच्युडी का भुगतान किया जा रहा है। उसके लिए अप्रैल और मई इन दो महिनों का पेंशन रोका गया है। प्रदर्शन के समय चेयरमैन रेवा राहा नगर पालिका में नहीं थीं। उनकी अनुपस्थिति में एग्जीक्यूटीव ऑफिसर के सामने सेवा निवृतों ने अपनी मांग रखी। उस दौरान उनके बीच गर्मागरम कहासुनी हुई। अविलंब पेंशन भुगतान एवं प्रति माह नियत तारीख को भुगतान की मांग की रखें। उधर, वाइस चेयरमैन देवज्योति घोष का कहना है कि नगर पालिक आर्थिक संकट के दौर में है। राज्य सरकार से पेंशन के लिए मिलने वाला फंड का कुछ अंश रुका है। समस्या समाधान के लिए नगर पालिका लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *