Headlines

चाय पर चर्चा पर पहुंच कर दिलीप घोष ने किया चुनाव प्रचार।

 

चाय पर चर्चा पर पहुंच कर दिलीप घोष ने किया चुनाव प्रचार।

नैहाटी विधानसभा अंतर्गत जेठिया ग्राम पंचायत अंचल में पहुंचे भाजपा के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं मेदिनीपुर के सांसद दिलीप घोष। पंचायत चुनाव में प्रतिद्वंदिता करने वाले भाजपा उम्मीदवार के साथ चाय पर चर्चा के बहाने हालीशहर के जेठिया बाजार में चुनाव प्रचार किए।

 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं राज्य चुनाव आयोग को एक साथ निशाना बनाते हुए वह आरोप लगाए कि तृणमूल कांग्रेस लूट, भ्रष्टाचार एवं हिंसा की राजनीति कर रही है। नामांकन के दौर में ही कई हत्याएं हुई। इतनी हिंसा होने के बाद भी वह एक बार भी शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव कराने की अपील नहीं की है। दरअसल हिंसा के बल पर ही मुख्यमंत्री पंचायत चुनाव जीतना चाहती है। इसलिए केंद्रीय बलों के विरोध में है।

 दूसरी ओर, राज्य चुनाव आयोग इस कदर लापरवाह है, मानों पंचायत चुनाव उसके घर की शादी हो। बिना किसी तैयारी के चुनाव की घोषणा हुई। बीडीओ आफिस में कोई तैयारी नहीं थी। जिससे नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों को काफी परेशानी हुई। केंद्रीय बलों के आने से शांतिपूर्ण मतदान के प्रति आस्था बढ़ी है। इसलिए रुट मार्च के समय जनता केंद्रीय बल के जवानों पर फूल बिखेरकर उनका स्वागत कर रही है। अतः उनकी मांग है कि पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों का उपयोग सही तरिका से हो तथा मतदान केंद्रों पर जवानों को तैनात किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *