Headlines

इच्छापुर शूट आउट कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो गिरफ्तार।

 

 

इच्छापुर के तृणमूल कर्मी रॉबिन दास उर्फ डॉन पर गोली चलाने वाले दो शातिरों को पुलिस गिरफ्तार की है। कांड में एक और व्यक्ति पुलिस की रडार पर है। इसदिन गिरफ्तारों को पुलिस कोर्ट में पेश करेंगी।

किसी समय इच्छापुर का आतंक रहे नेपाल-गोपाल का दाहीना हाथ रहा डॉन दोनों भाईयों के विवाद के बीच आ गया था। जिसमें उसकी एक आंख चली गई। वर्तमान में तृणमूल के शक्तिशाली नेता का करीबी है। यह दबंग छवि शत्रुता का कारण माना जा रहा है।

बैरकपुर कमिश्नरेट के डीसीपी श्रीहरि पांडे ने बताया कि गोली चलाने वाले दो अभियुक्तों को पश्चिम मेदनीपुर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र से पकड़े गए है। उनका नाम कौशिक राना उर्फ जय राना एवं आकाश ठाकुर है। जांच की गोपनीयता के लिए तीसरे के नाम का खुलासा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *