Headlines

दुर्गा पंडाल के मूर्ति पर से जेवर चुराने वाला बुर्जुग गिरफ्तार।

 

बीजपुर थानांतर्गत आगुरीपाड़ा मिलननगर बस स्टैंड के पास के पंडाल की मूर्ति पर सजी सोने की जेवर चोरी गई थी। 22-23 अक्टूबर के रात 12 बजे से सुबह पांच बजे के बीच किसी समय चोरी हुई। जांच में उतरी पुलिस ने जेवर चुराने वाला 60 साल के बुर्जुग को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिरों के सहयोग से चोर पकड़ा गया। हालीशहर बारेन्द्रा गली निवासी गौर दास को बुधवार की मध्यरात को चोरी के जुर्म में पकड़ा गया। पूछताछ में वह अपना अपराध कबूला है। उसके निशानदेही पर चोरी गई जेवर के 9 टुकड़ें बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *