Headlines

विक्की यादव हत्याकांड में सांसद का भतीजा गिरफ्तार। पलटा विधायक पर हत्यारों के करीबी होने का लगा आरोप।

 

सनसनीखेज विक्की यादव हत्याकांड में बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह के भतीजा संजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह की हुई गिरफ्तारी। जगदल के विधायक सोमनाथ श्याम बार बार यह आरोप लगा रहे थें कि हत्या में पप्पू सिंह का हाथ है। गिरफ्तारी से विधायक के आरोप को बल मिला। पप्पू सिंह के वकील राकेश सिंह ने बताया कि 2022 में जगदल निवासी राज पांडे पर गोली चली थी। उस मामला में डीसीडीडी धारा 160 के तहत नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाई थी। पूछताछ पूरी होने पर वहां उपस्थित विक्की हत्याकांड के जांचकर्ता ने पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार इमरान अहमद उर्फ पंकज सिंह को पुलिस मुख्य आरोपी बता रही है। पंकज सिंह विधायक सोमनाथ श्याम के करीबी है। 2022 से पहले कई कार्यक्रमों में दोनों साथ दिखे है। पप्पू सिंह के गिरफ्तारी के बाद सांसद खेमा जगदल के विधायक सोमनाथ श्याम के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर मुखर हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *