Headlines

हिन्दीभाषी पट्टी हाजीनगर में 21 तारिख से शुरु होगा हाजीनगर उत्सव।

 

लोकसभा चुनाव के करीब आने से राजनीतिक मजबूरी हो अथवा जनता की मांग। हिन्दीभाषी पट्टी हाजीनगर में इस साल हाजीनगर उत्सव प्रारंभ होगा। प्रेस कान्फ्रेस कर कांचरापाड़ा के पौर प्रधान कमल अधिकारी ने यह जानकारी दी। उनके संग हालीशहर नगर पालिका के उप पौर प्रधान हीमानीष भट्टाचार्य थें। कमल अधिकारी ने बताया कि हिन्दी संस्कृति से जुड़ी कव्वाली, भोजपुरी लोकगीत जैसे कार्यक्रम उत्सव में रखा गया है।

हालीशहर उत्सव कमेटी एवं गिरी मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम छाई मैदान में हाजीनगर उत्सव का आयोजन होगा। जो 21 से 26 जनवरी तक चलेगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष रामाशंकर गिरी ने बताया कि मुंबई के उभरते गायक सौरभ गिरी के अलावा भोजपुरी लोकगीत के प्रसिद्ध कलाकार उत्सव मंच पर कार्यक्रम पेश करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *