Headlines

श्यामनगर के वेवर्ली जूट मिल के गोदाम में लगी आग। 

 

श्यामनगर के वेवर्ली जूट मिल के गोदाम अर्थात पाट घर में शुक्रवार अपराह्न आग भड़क उठी। दमकल की दो इंजने मौके पर पहुंचकर लगभग 2 घंटा के प्रयास से आग को काबू में किया।  वर्तमान में मिल का नाम एवरील इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड है। मिल मजदूर लालन शेख ने बताया कि जुम्मा की नमाज अदाकार सहकर्मियों के संग आराम कर रहे थे। तभी आग लगने की खबर मिली। गोदाम में करीब 200 ट्रक से भी अधिक माल था।

जूट टेक्सटाइल वर्क्स यूनियन के सचिव अजय राय ने बताया कि आग लगने के कारण की जानकारी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *