Headlines

नारी तस्करी का भंडाफोड़ तीन आरोपी गिरफ्तार तीन किशोरी बरामद।

 

अनैतिक नारी तस्करी एवं प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट 2012 के तहत मोहनपुर थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बैरकपुर कमिश्नरेट के मोहनपुर थाना क्षेत्र के होटल स्वीट ड्रीम में अनैतिक कारोबार चलने की सूचना पुलिस को मिली। उस आधार पर एसीपी टूटूल विश्वास और मोहनपुर थाना के ओसी के नेतृत्व में होटल पर छापा पड़ा।  जहां से तीन किशोरियों को बरामदकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज उन्हें बैरकपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 के सेक्शन 94/143/98/99/144/61(2), अनैतिक तस्करी एक्ट 1956 की धारा 3/4/5/6/7/9 और प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट 2012 की धारा 4/14 के तहत मामला दर्ज किया है।