दरअसल, जगदल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शिवदासपुर थाना के अधिकार क्षेत्र में कल्याणी एक्सप्रस वे के बगल के एक होटल में सेक्स रैकेट और अनैतिक क्रियाकलाप चलने का जनता का आरोप है। जनता ने उस होटल में जाकर विरोध जताने के अलावा शिवदासपुर थाना की पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग किए है। उस बिषय में जगदल के विधायक राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस कमिश्नर से लेकर थाना प्रभारी तक को सारी बात बताए है। अगर जरुरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे। किंतु होटलों में अनैतिक कारोबार नहीं चलने देंगे।
