Headlines

सोदपुर के सीईएससी ऑफिस में लगी भयंकर आग।

 

सोदपुर के बीटी रोड स्वदेशी मोड़ अंचल की कलकत्ता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉर्पोरेशन कार्यालय में रविवार दोपहर आग लग गई।  आरोप है कि इमारत के अंदर इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर से आग भड़की। आग की विकराल लपटे एवं काला धुआं दूर से ही दिख रही थी। खबर पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गई। रविवार छुट्टी का दिन होने के वजह से कार्यालय में भीड़ कम थी। किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है।