नैहाटी के आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष विष्णु अधिकारी को 10 दिनों की पुलिस रिमांड में देने की अर्जी के साथ पुलिस ने गुरुवार को उसे बैरकपुर कोर्ट में हाजिर किया। थाना के सामने खड़े भाजपाइयों ने उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी वसुलने, गैरों की जमीन पर कब्जा एवं आतंकराज कायम करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
