बीती शाम हालीशहर नगर पालिका के 19 नंबर वार्ड दक्षिण प्रसादनगर निवासी डेकोरेटर व्यवसाई रंजन विश्वास के घर में अचानक आग लग गई। खबर पाकर दमकल की दो इंजन मौके पर पहुंची। हालांकि तबतक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। आग की लपटे दूर से दिख रही थी। आरोप है कि गैस सिलेंडर से आग लगी है। खबर पाकर स्थानीय विधायक सुदिप्तो दास मौके पर पहुंचे। बिलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधाए। उनका आश्वासन है कि आर्थिक मदद के अलावा सभी प्रकार की सहायता पीड़ित परिवार को करेंगे।
