चाय बागान श्रमिकों को 20% दर से बोनस 5 अक्टूबर तक भुगतान कर देने पर श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने बल दिया। साथ ही 21 बंद चाय बागानों को 10 दिन में चालू करने की भी प्रयास शुरु किए। सिलीगुड़ी में श्रम और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में मंत्री ने यह बात कही। सिलीगुड़ी के श्रमिक भवन में हुई बैठक में नर्थ बंगाल के कई मंत्री और विधायक भी शामिल रहे। बता दे कि बंद जूट मिलों को खुलवाने के बाद मंत्री का लक्ष्य बंद चाय बागानों को खुलवाने का है।
