नैहाटी के बाहुबली तृणमूल नेता तथा नैहाटी आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष विष्णु अधिकारी की पत्नी ईशानी सरकार अधिकारी को पुलिस ने शनिवार को उसके घर ले गई। वह पुलिस कस्टडी में है। आरोप है कि नैहाटी थाना अंतर्गत तालपुकुर रोड अंचल की निवासी शांत चक्रवर्ती के मकान को विष्णु अधिकारी ने सत्ता और हथियार के बल पर अपनी पत्नी के नाम लिखवा लिए थे। उस मामले की जांच के लिए ईशानी सरकार को पुलिस उसके घर ले गई थी।
