कांचरापाड़ा, 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, जिला कार्यालय कांचरापाड़ा की ओर से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रैली निकालकर सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया।
संध्या को जिला कार्यालय परिसर में विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कूल बैग वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीजपुर विधायक सुदीप्त दास, पश्चिम बंगाल राज्य प्रधान महासचिव प्रेम बांसफोर, बीजपुर मंडल-2 के उपसभापति प्रदीप लहरी, जिला अध्यक्ष पन्नालाल बांसफोर, महासचिव राजन बांसफोर सहित छोटेलाल बांसफोर , लक्ष्मण, रंजीत, विनोद, संजय, महेश, लालजी, अशोक, कृष्णा, चंद्रिका, भरत, नंदकिशोर आदि संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल बांसफोर ने किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वच्छता, सामाजिक सेवा एवं शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
