हाजीनगर के हुकुमचंद जूट मिल छाई मैदान में शुक्रवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुई। जिसमें बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाओं ने भाग लिया। विश्व हिंदू परिषद हालीशहर प्रखंड विगत 17 साल से इस मैदान में सामूहिक चालीसा पाठ की व्यवस्था करते आ रही है। पाठ के पूरा होने पर प्रसाद के रूप में लड्डू बाटी गई। मान्यता है कि सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से कई गुना आध्यात्मिक ऊर्जा, मानसिक शांति और सकारात्मक शक्ति प्राप्त होती है। एक साथ पाठ करने से समाज परिवार एवं समुदाय के लोगों के बीच प्रेम, एकता और भाईचारा बढ़ती है।
