Headlines

बनगांव के भूतपूर्व नगर पालिका प्रधान शंकर ऑड्डो को ईडी ने किया गिरफ्तार।

राशन भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही ईडी ने शुक्रवार बनगांव के भूतपूर्व नगर पालिका प्रधान शंकर आड्डो के मकान, उनके भाई की आइसक्रीम फैक्ट्री, ससुराल एवं करीबी दो कर्मचारियों के घर छापामारी। उन ठिकानों पर देर रात तक तलाशी चली। राशन भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार राज्य के भूतपूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के वह करीबी है। उनकी पत्नी ज्योति आड्डो वर्तमान नगर पालिका प्रधान है। उनके ससुराल से ईडी को आठ लाख रुपया मिला। फिर रात सवा बारह बजे उन्हें गिरफ्तार कर ईडी सीजीओ कंपलेक्स ले गई। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार कर ले जाते समय शंकर आड्डों के समर्थकों ने ईडी की गाड़ी पर हमला की कोशिश किए। पत्थर फेंका गया। पल्टा लाठीचार्ज कर सीआरपीएफ के जवानों ने परस्थिति को काबू में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *