Headlines

भाटपाड़ा में कचरा के ढेर में आग लगने से मची खलबली।

भाटपाड़ा के बारुईपाड़ा अंचल के एंग्लो इंडिया मैदान में कचरा की ढेरी में आग लगने से खलबली मच गई। मैदान में कचरा जमा था। जिसमें से प्लास्टिक एवं अन्य प्रकार के कबाड़ चुनने का काम होता है। कचरा में प्लास्टिक होने के वजह से आग की बड़ी-बड़ी लपटे उठने लगी। एहतियातन वहां जमी जनता को पुलिस हटाई। खबर पाकर नगर पालिका की पानी की टैंक से आग बुझाने का काम शुरु हुआ। तबतक दमकल की एक इंजन पहुंच गई। थोड़ी देर के प्रयास से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। स्थानीय बाशिंदाओं का आरोप है कि ढेर में आग लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *