Headlines

गृहणी की संदिग्ध मौत, आरोपी पति गिरफ्तार।

 

बीजपुर के जोड़ा मंदिर की वाशिंदा रुपा पाल की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति शिवशंकर पाल को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 302 हत्या एवं 498 नारी उत्पीड़न का अभियोग दर्ज किया है। मंगलवार रात को गिरफ्तार कर अभियुक्त को बुधवार बीजपुर थाना की पुलिस ने बैरकपुर कोर्ट में पेश किया।

गौरतलब है कि कांचरापाड़ा जोड़ा मंदिर की निवासी रूपा पाल 28 का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। सीलिंग फैन से बंधे फंदा से शव लटका था। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों के सहयोग से पति गलाघोंट कर पत्नी की हत्या किया है।

जानकारी के अनुसार हालीशहर नगर पालिका के 3 नंबर वार्ड अंतर्गत सरकारपाड़ा घाट की निवासी रूपा की शादी जोड़ा मंदिर की वाशिंदा शिवशंकर पाल से हुई थी। दंपति को दो बेटियां है। मृतका की मां मालती पाल का आरोप है कि दामाद नशेड़ी है। पत्नी की चरित्र पर उसे संदेह था। इस कारण बातबात पर पत्नी से लड़ाई झगड़ा करता था। बिना वजह रूपा को पीटता भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *