Headlines

गिरफ्तार पूर्व विधायक को देख फूटा जनता का गुस्सा, लगी चोर चोर स्लोगन।

 

नैहाटी के पूर्व तृणमूल विधायक सनत दे इन दिनों नैहटी थाना के पुलिस कस्टडी में है। इसदिन पुलिस उनको उनकी आवासीय इलाका 6 नंबर विजयनगर  ले गई। पूर्व विधायक को देख जनता का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ उन्हें देख चोर चोर चिल्लाने लगी। परिस्थिति बिगड़ता देख पुलिस उन्हें तुरंत इलाके से निकाल ले गई। तब गुस्साए लोग पुलिस की गाड़ी पीटते  नजर आए। दरअसल, सनत दे खिलाफ जबरन वसूली, धोखाधड़ी, गरीबों का शोषण, भ्रष्टाचार जैसे कई आरोप है। इन विषयों को लेकर जनता में उनके खिलाफ गुस्सा है। उनके प्रति भड़ास नहीं निकल पाने वाले लोगों ने पुलिस के प्रति गुस्सा व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *