Headlines

रंगदारी नहीं देने पर रंगबाजों ने मिलाया पानी में जहर।

 

 

रंगदारी नहीं देने पर रंगदारों ने पानी की टैंक में जहर मिला दिया। नतीजा 18 लाख रुपया मूल्य की मछलियां मर गई। नैहाटी के राजेंद्रपुर मत्स्य बाजार से झारखंड के लिए मछलियां भेजी जा रही थी। बाजार के अध्यक्ष सुगत घोष ने बताया कि मत्स्य बाजार के तरफ से शिवदासपुर थाना में रंगदारों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी।