महाबली हनुमान के खिलाफ सीपीएम के कुछ नेताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी किया है। जिससे एक समुदाय विशेष की भावनाएं आहत हुई है। टिप्पणी के प्रतिवाद में जगदल विधानसभा भाजपा के तरफ से धिक्कार जुलूस निकाली गई। रथतला अंचल से निकली जुलूस में महिलाओं ने भी भाग लिया। भाजपा नेता रत्नेश्वर दास ने कहा कि जब तक सीपीएम के नेता माफी नहीं मांग लेते। तब तक उनके खिलाफ आंदोलन जारी रहेगी तथा उस अंचल में सीपीएम को सभा जुलूस नहीं करने देंगे।
